Wednesday, September 2, 2020

आई.टी. मिनिस्ट्री ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स बैन किया

भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है। सरकार ने एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए लोकप्रिय PUBG गेम में 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रतिबंधित की गईं ऐप्स को देश की सुरक्षा, संप्रभुता, एकता के लिए नुकसानदेह बताया है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने सबसे पहले जून में चीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59 चाइनीज चीनी मोबाइल एप्स को बैन किया था। फिर अगले महीने में सरकार ने 47 और चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन कुल 106 चीनी ऐप्स को बैन कर करने के बाद अब ये 118 एप्स बेन कर दी गई हैं।

बता दें कि, भारत और चीन के बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर मई महीने की शुरुआत से ही तनाव की स्थिति बरकरार है। जून के मध्य में दोनों देशों के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे।


PUBG समेत We Chat , Rise of Kingdoms, Game of Sultans, Ludo World, App lock, Carrom Friends, VPN For tiktok, Dual Space, Livik, PUBG MOBILE LITE, WeChat Work को भी बेन किया गया है

No comments:

Post a Comment

ऑक्टोबर महिन्याचा लोकशाही दिन कार्यक्रम रद्द

* *ऑक्टोबर महिन्याचा लोकशाही दिन कार्यक्रम रद्द*           पालघर दि. 29 (जिमाका) :- जिल्हाधिकारी स्तरावरील लोकशाही दिन प्रत्येक महिन्याचे पह...